शुक्रवार, 20 जून 2025

सभी के लिए भविष्य निधि

 सभी के लिए भविष्य निधि

लोग पैसे के लिए काम करते हैं। कुछ ठेकेदार- मजदूरों के पैसे खा जाता है या काम करवाने वाला आधे ही पैसे देता है। न्योक्ता पैसे दिखाता कुछ और है, और देता कुछ और है। इसी भ्रष्टाचार पूर्व ( शोषण युक्त, बिना पारदर्शी, दबाव पूर्ण, सरकारी पैसे के दुरुपयोग व सरकारी टेक्स पर डाके की नीति से तृष्ट समाज, लोग एवं कर्मचारी के लिए एक लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तंत्र की जरूरत है। जो कि सभी के लिए भविष्य निधि योजना के माध्यम से एक छोटा प्रयास किया जा सकता है।


सभी के लिए भविष्य निधि योजना को इस तरिक के से समझा जा सकता है। 

न्योक्ता कोन है?

क्र.सं.

न्योक्ता

नियुक्त

1

घर में मुख्या

नोकर ड्राइवर, माली, अन्य

2

खेत मे खातेदार

खेत मे काम करने वाले

3

ठेकेदार 

मजदूर

4

दूकानदार

कर्मचारी

5

फेक्ट्री में 

सभी कर्मचारी

6

संस्थान में

सभी कर्मचारी

7

काम करवाने वाला

काम करने वाला

 सरकार / राज्य / प्रशासन को क्या करना है? 

  1. हमारे देश में प्रधानमंत्री जी ने हर व्यक्ति का बैंक में जनधन खाते खोल रखे है, तथा इससे यह पता चलता है भारत के हर नागरिक के पास वैध पहचान पत्र है जैसे- आधार PAN या अन्य ।

  2.  सभी के लिए भविष्य निधि के लिए, काम करवाने वाले तथा काम करने वाले दोनों रजिस्टर हो तथा PAM-आधार से जुड हो । ऐसा तंत्र विकसित करना होगा। जो की वेबसाइट, एप या अन्य डिजिटल मध्यम से युक्त हों। 

  3. काम चाहे 100₨ का हो या 100000 R5 सभी को इसमे शामिल किया जाये।

  4. काम करवाने वाला 10%.+ काम करने वाले का 10%. PF के रूप में आवश्यक रूप से उसमे अंशदान अनिवार्य हो।

  5. पूरे काम का, पहले से (काम देते समय) इन्द्राज हो तथा Payment Transfer भी इसी माध्यम से हों।. जिससे काम का भुगतान काम करने वाले के बैंक खाते में ओर भविष्य निधि 10+10=20% उसी समय काम करने वाले केभविष्य निधि खाते में चली जाये।


Example - खेत के मालिक ने खेत मे काम करने के लिए कुछ लोगों को काम दिया उस समय उनका PAN-आधार या अन्य दस्तावेज  से भविष्य निधि ऐप से काम को इन्द्राज करना और उसी ऐप के द्वारा भुगतान करना ताकि मजदूर की मजदूरी उसके PAN-आधार से जुड खाते में चली जाये व भविष्य निधि 10+10%. उसके भविष्य निधि खाते मैं जमा हो जाये। 


लाभ 

सरकार को - 

  1. पारदर्शी, लोकतांत्रिक, भ्रष्ट्राचार मुक्त तंत्र तैयार होगा। 

  2. भविष्य निधि के रूप में अतिरित पैसा सरकार के पास रहेगा जिसको विभिन्न बान्ड, लोन, ऋण वअन्य योजनाओं में निवेश किया जा सकता है।

  3. जमा पर ब्याज भी देने के लिए सरकार को परेशानी नहीं होगी।

  4. सरकार के पास भविष्य निधि की जमा पूँजी की क्रेडिट निरंतर आती रहेगी। 

  5. आतरिक भ्रष्ट्राचार खत्म होगा । 

  6. लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। 

  7. ईमानदार न्योक्ता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

  8. नगदी के काले धन की कमी आयेगी।


न्योक्ता को -

  1. सरकारी तंत्र के साथ जुड़ाव होगा।

  2.  ठेकेदारों के साथ समन्वय बनेगा।

  3. काम मे पारदर्शिता आपेगी।

  4. आय व्यय का सही व सटीक विवरण रहेगा।

  5. बिल व भुगतान के लिए अलग से व्यवस्था की जरुरत नही होगी।

  6. सरकार में विश्वास बढ़ेगा।

  7. नियोक्ता को ऑनलाइन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करने मैं आसानी रहेगी।


मजदूर /कर्मचारी /काम करने वाला -


  1. काम का पूरा स्त्री  दाम /मेहनता मिलेगा ।

  2. भविष्य हेतु भविष्य निधि जुड़ेगी जिसको जरूरत पर उपयोग किया जा सकता है। 

  3. जमा पैसे का ब्याज भी मिलेगा। 

  4. सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। 

  5. ठेकेदार / अधिकारी/ नियोक्ता  की मनमर्जी लगेगी. पर लगाम लगेगी। 

  6. इस भविष्य निधि के लिए वह खुद भी  रजिस्ट्रेशन कर पायेगा या न्योता की मदद भी ले ले सकता है। या बैक / डाकघर /पंचायत /सरकारी कर्मचारी की मदद भी ले सकता है। 

वर्तमान में भविष्य निधि का जो तंत्र चल रहा है वह बड़े उद्योगों, बड़ी संस्थाओं जहां 20 से अधिक नियुक्त स्थायी कर्मचारियो पर लागु होते है, जो सामान्य / अस्थायी कर्मचारियो पर लागू नही होता जो कि समान नागरिक सहीता का उल्लंघन है नियोक्ता जान बुझ कर कर्मचारियों को स्थाई न कर, उन पर कुठाराघात करते है! 

यह भविष्य निधि तंत्र सभी को समानता की दृष्टि से देखता है। इसमे सरकार नियोक्ता./व्यक्तिगत, संस्थानिक व अन्य सभी की जिम्मेदारी को दिखाता है।


अगर सरकार इस और ध्यान दे, तो सभी मजदूर, प्राइवेट कार्य करने वाले, प्राइवेट स्कूल व कालेज के शिक्षक, खेतिहर मजदूर, आफिस मे काम करने वाले, प्राइवेट कर्मचारी, दुकानों के कर्मचारी सभी भविष्य निधि योजना के लिए सरकार के आभारी रहेगे तथा सरकार का डंका गाँव, व शहर - शहर मे गुजेगा।

केवल अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक, भ्रष्ट्राचारी ही इस नये भविष्य निधि योजना विरोध कर सकता है। 

ब्लॉग को like और subscribe जरूर करे । 

comment box मैं अपने yes अवश्य लिखे। 

Dr. D R BHATNAGAR  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शिक्षण पर अनुसंधान के प्रतिमान – Gage, Doyle और Shulman

 शिक्षण पर अनुसंधान के प्रतिमान – Gage, Doyle और Shulman   1. Ned A. Gage का प्रतिमान जीवन परिचय: पूरा नाम: Ned A. Gage जन्म: 1917...