सोमवार, 22 अगस्त 2022

लेखन सुधार part-3

 लेखन सुधार  (भाग-3)

सुधार के प्रथम अभ्यास में हमने अक्षरों के ऊपर की लाइन को सही तरीके से बनाने के बारे में सिखा। आज के इस अभ्यास में हम खड़ी लाइन(।) बनाने के बारे में सीखेंगे। भारत मेरा देश है। इस वाक्य में भा मैं 2 खड़ी लाइन, एक खड़ी लाइन, मे एक खड़ी लाइन, रा एक खड़ी लाइन, एक खड़ी लाइन,एक खड़ी लाइन है। इस वाक्य के अंदर साथ खड़ी लाइनें हैं।

कॉपी के एक पेज में 30 लाइनें हैं तो एक लाइन में मै 20 खड़ी लाइनें माने तो एक पेज में 20x30=600 बार खड़ी लाइनें हम बनाते हैं। यह लाइन सीधी हो और सही हो तो हम एक पेज में लगभग 600 बार गलती करने से बच जाएंगे। प्रथम व द्वितीय अभ्यास अगर प्रशिक्षित अध्यापक की देखरेख में किया जाएं तो आपका लेखन 50 से 60% तक सुधार किया जा सकता है। 

लेखन सुधार के अभ्यास हेतु निम्नलिखित अभ्यास पेज दिया गया है--

 For Next topic and next post

             like, 👍subscribe👆  & comments💬. 

                Dr. D R BHATNAGAR   

बुधवार, 17 अगस्त 2022

लेखन सुधार Part - 2, अक्षर व शब्द के ऊपर की लाइन खीचना

लेखन सुधार (भाग-2) 

अक्षर व शब्द के ऊपर की लाइन खीचना

 
जब भी हम लेखन सुधार का कार्य प्रारंभ करते हैं तो उसमें सबसे पहले अभ्यास के रूप में अक्षरों के ऊपर की लाइन का अभ्यास करते हैं। हमने देखा है की एक कॉपी में लगभग एक लाइन की 30 लाइनें होती है। एक लाइन में तकरीबन 10 से 12 अक्षर लिखे जाते हैं। हम यह मान के चलें की एक पेज में 25 के लगभग लाइने है तो हमें एक पेज में तकरीबन 250 बार ऊपर की लाइन सीखनी पड़ेगी। यह ऊपर की लाइन सीधी नहीं होती है, या हम सीधी नहीं खींचते हैं या टेढ़ी होती है तो हमारे लेखन शैली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जो सीधे-सीधे हमारे लेखन पर पड़ता है। 
अगर इस गलती को सुधार लिया जाए तो हम एक पृष्ठ पर 250 बार गलती करने से बज जाएंगे। 
इस अभ्यास के सुधार से हमारी लेखन शैली में लगभग 20 से 25% सुधार संभव है। 
यह अभ्यास अगर किसी प्रशिक्षित अध्यापक की देखरेख में किया जाए, तो इसके परिणाम और भी अच्छे आएंगे।
धन्यवाद 

 For Next topic and next post

             like, 👍subscribe👆  & comments💬. 

              डॉ. डी. आर. भटनागर

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

हिंदी लेखन सुधार कैसे करें? Part -1

 हिंदी लेखन सुधार कैसे करें?

(भाग-1)

भारत में हिंदी भाषा जो कि उत्तर भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय है। ज्यादातर सरकारी कार्य में हिंदी भाषा का बोलबाला है। जब भी विद्यार्थी किसी परीक्षा में बैठता है और प्रश्न पत्र का उत्तर देता है उस समय हिंदी भाषा की लेखन शैली आपको अधिक अंक दिलाने में अपना महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। अगर लेखन शैली स्पष्ट, शुद्ध एवं पढ़ने योग्य ना हो तो परीक्षा लेने वाला अध्यापक आपकी भाषा शैली न बढ़ पाने के कारण या शुद्ध ना होने के कारण सही अंक देने में अपने आप को असमर्थ समझता है। कुछ परिस्थितियों में तो ऐसा भी पाया गया है की आप द्वारा प्रश्नों के उत्तर सही लिखे गए लेकिन लेखन शैली इतनी अशुद्ध, अस्पष्ट होने के कारण अध्यापक उसको सही ढंग से समझ नहीं पाता है और आप के अंक काट लेता है। परिस्थिति कोई भी हो लेकिन इसमें विद्यार्थी का ही नुकसान होता है इस नुकसान को कैसे कम किया जाए? इसी को ध्यान में रखते हुए हिंदी की देवनागरी लिपि को शुद्ध तरीके से कैसे लिखा जाए? या लेखन सुधार कैसे किया जाए? इस पर कुछ क्रियात्मक कार्य करेंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं अगर आप द्वारा मेरे इस क्रियात्मक कार्य को रोजाना अभ्यास किया जाएगा तो निश्चित ही आपको 1 सप्ताह में रिजल्ट सामने दिखाई देंगे और 1 महीने में आपके लेखन में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा।

 For Next topic and next post

             like, 👍subscribe👆  & comments💬. 

                Dr. D R BHATNAGAR   

शिक्षण पर अनुसंधान के प्रतिमान – Gage, Doyle और Shulman

 शिक्षण पर अनुसंधान के प्रतिमान – Gage, Doyle और Shulman   1. Ned A. Gage का प्रतिमान जीवन परिचय: पूरा नाम: Ned A. Gage जन्म: 1917...